Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरनशे में धुत पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या

नशे में धुत पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या

  • करनपुर गाँव के पाल बस्ती में हुई घटना
  • पत्नी की हत्या करने की जानकारी मुम्बई में रह रहे अपने पिता को दी

जौनपुर धारा, सिंगरामऊ। करनपुर गाँव में सोमवार की रात में नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर वहाँ ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है। उक्त गाँव निवासी महेंद्र पाल सोमवार की रात नशे में धुत होकर घर आया, जहां रात में वह अपनी पत्नी 38 वर्षीय शांती देवी की कुदाल से मारकर हत्या कर दी। आस-पास के लोगों ने बताया कि महेंद्र शाम को नशे में धुत होकर घर आया था। 11 बजे तक वह घर के बाहर ही अपनी पत्नी से बात कर रहा था। बारिश होने के बाद वे दोनों अंदर सोने चले गए। रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी से विवाद हो गया। विवाद को लेकर बौखलाए पति ने कुदाल से मारकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। जब वह वाराणसी पहुँच गया तो महेंद्र ने घटना की जानकारी मुम्बई में रह रहे अपने पिता को फोन पर दिया। उसने बताया कि हमने शांति को मार दिया है और कमरे में बंद कर कर मुम्बई जा रहा हूं। पिता ने पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी दी। लोगों ने महेंद्र के घर के अंदर जाकर देखा तो वह मृत पड़ी थी। वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही। ग्रामीणों के अनुसार महेंद्र शराबी किस्म का व्यक्ति था वह रोज शराब पीकर घर आता था जिसके कारण रोज किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। झगड़े को लेकर ही महेंद्र पाल आजिज आ गया था। गुस्से में पत्नी के साथ ऐसा कदम उठाया होगा। मृतका के दो पुत्र हैं, दोनो मुंबई अपने दादा के साथ रहकर पढ़ाई करते है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सिंगरामऊ थानाध्यक्ष कमलेश कुमार, सीओ बदलापुर अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुँच गए। बाद में घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम ने पहुँचकर जांच पड़ताल की। खुटहन थाना क्षेत्र के बेसहूपुर निवासी मृतका के भाई हरिश्चंद्र पाल की तहरीर पर महेंद्र पाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।