जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सुरिस गांव स्थित धर्मकांटा के समीप एक अधेड़ बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। मऊ जनपद के मधुबन निवासी 45 वर्षीय राजीव पुत्र चन्द्रिका प्रसाद सोमवार की देर शाम रेलवे स्टेशन पर बैठा कहीं जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। जहराखुरानो ने राजीव से बातचीत के दौरान दोस्ती कर उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसका सारा सामान लेकर चम्पत हो गये। भुक्तभेगी को बेहोशी की हालत में सुरिस गांव स्थित धर्मकांटा के पास फेंककर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के उसकी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
अधेड़ हुआ जहर खुरानी का शिकार

Previous article
Next article

