Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनवागत थानाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

नवागत थानाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

जौनपुर धारा, नौपेड़वा। नवागत थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बक्शा थाने का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहाकि थाना क्षेत्र में अमन व शांति बनी रहे और जरूरतमंदों व पीड़ितों को उनका वाजिब न्याय मिले यही उनका प्रयास रहेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई, पशु तस्करी, शराब माफियाओं  तथा अपराध पर नियंत्रण हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहाकि थाने में आने वाले हर पीड़ित की शिकायत सुनी जाएगी और उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहाकि अपराध एवं अपराधियों से कोई समझौता नहीं, गरीब-अमीर में बिना फर्क के न्याय दिलाना, महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को सख्त से सख्त सजा दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।