जौनपुर धारा, खुटहन। बीरी समसुद्दीनपुर गांव में आधा दर्जन प्रधानमंत्री आवासों की दूसरी किस्त रोक दिए जाने से आक्रोशित लाभार्थियों ने मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। बीडीओ वीरभानु सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि जिन-जिन लाभार्थियों की शिकायत मिली थी, उन्हीं की दूसरी किश्त रोकी गई है। इसकी जांच कराए जाने के बाद दूसरी किश्त जारी की जायेगी। महीनों बाद भी जांच पूरी न होने की बात पूछने पर उन्होंने कहाकि यह बिषय हमारा है जब चाहेंगे जांच करेंगे। लाभार्थियों का आरोप है कि गांव में चार दर्जन से अधिक आवास स्वीकृत है। जिनकी पहली किश्त रुपए चालीस हजार उनके खाते में पहले ही भेजी जा चुकी है। आवासों की नींव और खिड़की तक निर्माण भी हो चुका है। उसके बाद छह लाभार्थियों का पात्र होने के बाद भी दूसरी किश्त रोक दी गयी। आरोप है कि अवैध वसूली के चक्कर में अगली किश्त रोकी गई है। लाभार्थियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगली किश्त उनके खाते में नहीं भेजी गई तो वे ब्लाक से लेकर सड़क तक धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में श्याम नारायण तिवारी, सूर्यमणि, मंगलदेव, उर्मिला, साहबलाल, प्रेमा देवी, दुर्गावती, सरिता, निष्ठा आदि शामिल रहीं।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
दूसरी किश्त पर रोक से आक्रोशित आवास के लाभार्थियों ने किया प्रदर्शन

Previous article
Next article


