― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरनाली को लेकर मारपीट में सात घायल

नाली को लेकर मारपीट में सात घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अरगूपुर कला गांव में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे में कुल सात लोग घायल हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया जाता है कि बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव में पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के विवाद में चले लाठी डंडे से दोनों पक्षों से उक्त गांव निवासी 75 वर्षीय शिव मूरत पुत्र सितई, 32 वर्षीय राम अनुज पुत्र शिवमूरत, 78 वर्षीय श्रीराम पुत्र सितई, 30 वर्षीय लालमती पत्नी राम अनुज, 30 वर्षीय सीमा पत्नी सनी, 60 वर्षीय सभाजीत पुत्र जयराम, 35 वर्षीय खुशी पत्नी राम भुवन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार राजकीय चिकित्सालय में कराया गया।

Share Now...