Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरनवसृजित नगर पंचायत गौराबादशाहपुर

नवसृजित नगर पंचायत गौराबादशाहपुर

  • अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा
  • नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास मेरा उद्देश्य -सीतामनी

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। प्रदेश भर में नगर पंचायत चुनाव की मतगणना शनिवार की शाम तक सकुशल संपन्न कर ली गयी। पार्टी प्रत्याशी के अलावा निर्दल प्रत्याशियों का भी दमखम देखने को मिला और कहीं खुशी तथा कहीं गम का माहौल बना रहा। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर की अगर बात करें तो नवसृजित नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीयों सहित 12 लोगों ने पर्चा भरा था। कुल 14131 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें मुख्य लड़ाई भाजपा, समाजवादी पार्टी तथा बसपा प्रत्याशियों के बीच ही रही। मतगणना के पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी सीतामनी सोनकर ने बढ़त बनाए रखी जो कि आखिरी राउंड में 343 मतों से जीत के साथ खत्म हुई। भाजपा प्रत्याशी सीतामानी सोनकर को कुल 4390 मत प्राप्त हुए जबकि द्वितीय स्थान पर रही सपा प्रत्याशी सुशीला को 4047 मत प्राप्त हुए, तीसरे स्थान पर रही बसपा प्रत्याशी रानी कुमारी को 2503 मत प्राप्त हुए। विजय हासिल करने के बाद जनसंदेश से विशेष बातचीत में नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी सोनकर ने बताया कि यह उनकी जीत नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के सभी निवासियों को समर्पित है। सबका साथ और सबका विकास में उनका शुरू से यकीन रहा है, हर वार्ड का पूर्ण विकास करवाना ही उनका लक्ष्य है। अधूरे पड़े विकास कार्यो को तेजी से पूरा करवाना तथा समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास कार्यों को पहुंचाना ही उनका उद्देश्य रहेगा। अपनी जीत के प्रति उन्होंने पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, गुड्डू सिंह, प्रधान गुल्लू यादव, विकास सिंह, रिंकू सोनकर, दिनेश सोनकर सहित सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।