Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, दो की मौत

तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, दो की मौत

  • जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर केराकत तिराहे पर हुई घटना

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर केराकत तिराहे के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में जौनपुर से केराकत की तरफ घूम रही ट्रक में तेज रफ्तार बाइक टकरा जाने की वजह से बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार की भेर में जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव निवासी शिवजीत पुत्र लालचंद 28 तथा सुजीत कुमार पुत्र सुरेश 26 आजमगढ़ से किसी शादी समारोह में शामिल होकर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रात लगभग 3 बजे केराकत तिराहे पर जौनपुर से केराकत की तरफ घूम रही ट्रक में उनकी तेज रफ्तार बाइक सीधे टकरा गई। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। घटना के फलस्वरूप ट्रक से टकराकर सड़क पर जा गिरे तथा सर में गंभीर चोट आने से दोनों बुरी तरह से घायल हो गये। शिवजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि सुजीत की सांसे चलती देख पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया जहां उसे भी चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए तथा बाईक ट्रक में ही फंसी रही।  सूचना पर पहुंचे थाने के उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष देवानन्द रजक ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर दिये जाने पर ट्रक चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

  • पुलिस पर परिजनों ने लगाया आरोप, हुई नोकझोंक

जौनपुर। प्रसाद इंस्टीट्यूट के पास स्थित तिराहे पर रविवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद पुलिस और परिजनों के बीच काफी नोंक-झोंक हुई। सड़क हादसे में शिवजीत और सुजीत कुमार की मौत के बाद इंसाफ की मांग पर अड़ी बेकाबू होती भीड़ को देख पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और उन्हें जिला अस्पताल ले आई। परिजनों का आरोप था कि पहले तो पुलिस ने सभी को कार्यवाही के लिये थाने पर बुलाया जिसमें कुछ लोग घटना स्थल पर ही रूके रहे और थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि मौके पर पुलिस लाठी चार्ज कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने हमारी घर की महिलाओं के साथ अभद्रता की और सभी का मोबाइल तक जप्त कर थाने ले गई और दबाव बनाने लगी। उधर उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार राय का कहना है कि परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष देवानन्द रजक ने बताय्ाा कि मृतकों के स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  • भाजपा नेता सहित 60 नामजद व 70 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जिले के बक्शा राष्ट्रीय राज्यमार्ग जाम करने के आरोप में बक्शा पुलिस ने भाजपा नेता सहित कुल 60 नामजद व 70 अज्ञात के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से करीब दर्जनभर महिला पुरुषों को शांतिभंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मार्ग जाम करने एवं पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में सिकरारा थाना क्षेत्र के शुरूआर पट्टी गाँव थाना सिकरारा निवासी भाजपा नेता भूपाल सिंह उर्फ भेले कुल्हनामऊ निवासी राजेन्द्र नोना, छोटक नोना, लाला, रामबाबू, शनि, विनोद, आशीष, बुधानी, राजेश, पिंकू, प्रीतम दिनेश, पिंटू दीपक सरोज सहित कुल 60 नामजद एवं 30 अज्ञात के खिलाफ राष्ट्रीय राज्यमार्ग जाम करने, पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, बलवा करने एवं 7 सीएलए ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मौके से गिरफ्तार पुलिस ने 15 पुरुषों व 6 महिलाओं को शांतिभंग में चालान कर दिया।