जौनपुर धारा, जौनपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान अंतर्गत नगर पालिका इन्टर कालेज प्रांगण में स्वतंत्रता सेनानियों व सेना के वीर शहीदों के नाम की शिलापट की स्थापना के उपरान्त मनोरमा मौर्या अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा शिलापट का अनावरण व माल्यापण किया गया। अधिशासी अधिकारी पवन कुमार द्वारा अमृत काल के पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। नगर पालिका इण्टर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान के माध्यम से वीरों को नमन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डा. रामसूरत मौर्या, विवेक मौर्या, सभासद गण, जेई दीपक शाह, डीपीएम अमित यादव, जेई रागिनी मौर्या, सफाई निरीक्षक हरीश चन्द्र, अवधेश चन्द्र, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश सिंह, सभी अध्यापकगण, अमरेश यादव, सुशील गौतम, संतोष रावत, राहुल सेठ, तुषार यादव, हर्षित मौर्या, अजय यादव, सरफराज गुलजार व अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
नपा अध्यक्ष ने किया शिलापट का अनावरण



