Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनपं कार्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर की गई चर्चा

नपं कार्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर की गई चर्चा

  • सफाई कर्मियों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई तथा सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। गुरुवार को डीपीएम अमित यादव व अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान डीपीएम अमित यादव द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के सम्बंध में सफाई कर्मियों से गीला कूड़ा व सूखा कूड़ा अलग- अलग एकत्रित करने के लिए निर्देश दिया गया। ईओ कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारी हॉस्पिटलों व दवाखानों से निकलने वाले कूड़ों को अलग से एकत्रित करें। उन्होंने हर रोज वार्डो में नियमित रूप से साफ सफाई करते रहने के लिए निर्देश दिया। ईओ ने कहा कि नगर पंचायत का हर वार्ड स्वच्छ और साफ रहना चाहिए। किसी प्रकार की कोई लापरवाही नही बर्दाश्त की जाएगी। इस दौरान डीपीएम अमित यादव, लिपिक राजमन, वेद प्रकाश, ओमकार यादव, सत्येन्द्र नारायण तिवारी, दीपक शुक्ला, राकेश गुप्ता, शाह दाऊद, सूरज राजभर, आकाश, मोहम्मद तारिक उपस्थित रहे।