जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर की महिला डॉक्टरों की संस्था जौनपुर आब्सटेट्रिक्स एंड गाइनिकोलॉजिकल सोसाइटी ने सर्वाइकल कैंसर के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैला का शुभारंभ वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रियंवदा सिंह एंव डॉ.शकुंतला यादव ने किया। रैली जेसीस चौराहे से प्रारंभ होकर ओलंदगंज चौराहा एंव सद्भावना पुल होते हुए जेसीस चौराहे पर सम्पन्न हुआ। संस्थाध्यक्ष डॉ.शुभा सिंह ने बताया कि यह कैंसर अति गंभीर मर्ज है। जिससे बचाव संभव है चिकित्सको ने विभिन्न पोस्टर द्वारा कैंसर से बचाव के लिए एच.पी.वी.टीकाकरण एवं स्क्रीनिंग टेस्ट के बारे में जानकारी दी। संस्था की सचिव डॉक्टर शैली निगम ने बताया कि जागरूकता रैली के साथ-साथ हमारे डॉक्टर विभिन्न स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम कर रहे हैं। अभी तक अवध पैरामेडिकल कृष्णा स्कूल आफ नर्सिंग, तारा गर्ल इंटर कॉलेज, आरके साहू जूनियर हाई स्कूल सहित सरकारी स्नाकोत्तर महाविद्यालय, मिहरांव तिलकधारी महाविद्यालय, फरीदुल हक कॉलेज शाहगंज में कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम में डॉ.स्मिता श्रीवास्तव,डॉ.सुलोचना सिंह,डॉ.अंबर खान, डॉ.शिखा शुक्ला,डॉ.शिल्पी सिंह,डॉ.संध्या सिंह,डॉ.इस्प्रिह सिंह,डा.मंजू यादव,डॉ.नेहा सहित आदि उपस्थित रहीं।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
नगर में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता रैली

Previous article
Next article

