जौनपुर धारा, मछलीशहर/मुंगराबादशाहपुर। आम आदमी पार्टी ने मछलीशहर तहसील व मुंगरा बादशाहपुर नगर में नगर निकाय चुनाव को लेकर शाम को झाड़ू पदयात्रा निकली। बाहर मकानों से निकलो जंग लड़ो बेईमानों से भ्रष्टाचार पे दे झाड़ू दे झाड़ू दे अबकी बार केजरीवाल केजरीवाल का नारा लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा का नेतृत्व मुंगराबादशाहपुर प्रभारी मोहम्मद शमीम कर रहे थे। यात्रा में सभी वार्डों के समर्थक व कार्यकर्त्ता अपने हाथों में झाड़ू लेकर चल रहे थे। पदयात्रा पार्टी कार्यालय जंघई रोड मंडी गेट नंबर १ न्यू सब्जी मंडी से निकलकर चौराहे होते हुए कटरा त्रिमुहानी होते हुए नई बाजार पहुंची। जहां पर सभा का आयोजन किया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष कुमार केसरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी इस नगर पालिका चुनाव में पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। वहां पर फैली गंदगी व भ्रस्टाचार को झाड़ू लगा कर दम लेगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुभाष चंद्र मौर्य ने कहा कि दिल्ली व पंजाब के मॉडल को व पार्टी के विचारों को जनता के बीच ले जाएंगे। पदयात्रा के मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी जिला महासचिव विनोद प्रजापति रहे ।इस पदयात्रा में मुख्य रूप से कमलेश साईं, मैनेजर पटेल,एस तिवारी, उदयराज विंद, विकास मौर्या, राम प्रसाद सोनी, सुरेन्द्र, प्रीतम सिंह, तेजबहादुर लहरी, गणेश उमर वैश्य आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
नगर में आम पार्टी ने निकाली झाड़ू पद यात्रा

Previous article
Next article

