Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरधूम धाम से मनाया गया साईं बाबा का 29वॉ स्थापना दिवस

धूम धाम से मनाया गया साईं बाबा का 29वॉ स्थापना दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हुसैनाबाद तिलकधारी महाविद्यालय के बगल स्थित साईं बाबा मंदिर का 29वाँ स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साईं बाबा मंदिर में विधिवत आरती के उपरांत शुरू हुआ। मंदिर के पुजारी पंकज पांडे द्वारा बाबा की आरती कराई गई। तदुपरांत पालकी अपने कदीम रास्तों से चलते हुए गायत्री माता मंदिर तक हाथी घोड़ा पालकी के साथ पहुंची वहां मां गायत्री की आरती के पश्चात पुन: पालकी साईं बाबा मंदिर धाम में पहुंची जहां आरती के उपरांत पालकी का समापन किया गया। तदुपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा की पालकी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में जमे रहे। बाबा के भक्त नाचते गाते बाबा की पालकी लेकर चलते हैं। इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक संजय सिंह, संरक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र भान सिंह इंदु, भार्गव सिंह सहित मंदिर परिवार के तमाम सदस्य उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में पालकी की शोभा यात्रा निकालने में पालकी संयोजक जगदीश सेठ, दीपक श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ.अभिषेक मिश्रा, सत्यप्रकाश यादव, आशीष बरनवाल, डॉ.अशोक चक्रवर्ती, अमित श्रीवास्तव, देवांश श्रीवास्तव, सूर्यांश श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता सहित आदि मौजूद रहें।