Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरअज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर

जौनपुर धारा,जौनपुर। थाना सरपतहां क्षेत्र के एक गांव में लखनऊ बलिया राज्य मार्ग पर गुरुवार को देर शाम अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर पैर टूटा। थाना सरपतहां क्षेत्र के सुइथाकला महुआतर गांव निवासी 47 वर्षीय रामकुमार बिंद गुरुवार को घर से देर शाम सात बजे बाइक से रूधौली बाजार जा रहे थे थाना क्षेत्र लालापुर लखनऊ बलिया राज्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। बुरी तरह से घायल हो गए जिनका दाहिना पैर टूटा गया।आनन फानन में लोगों ने अस्पताल ले गए जहां भर्ती कराया है।

व्यापार मण्डल ने आक्रोश रैली निकाल दी श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा,जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गौराबादशाहपुर ने गुरुवार को देर शाम कस्बे में आक्रोश रैली निकालकर कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित दी। कस्बा स्थित पुलिस चौकी से आक्रोश रैली प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए प्राचीन शिवमंदिर बंजारेपुर पर पहुंचकर शोकसभा में तब्दील हुई। वक्ताओं ने कहा कि निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। यह अमानवीय कृत्य घोर निंदनीय है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, धर्मेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र जायसवाल, अजीत सोनकर, प्रियांशु साहू, तनशीत अहमद शानू, अमित प्रजापति, पप्पू चौरसिया, मोहम्मद मारूफ, संतोष कुमार, सभापति, टीटू जायसवाल, बल्ली सोनकर, विशाल सोनकर, रिंकू सोनकर, रेहान राजू अन्य रहे।

अराजकतत्वों ने छप्पर मे लगाई आग, गत वर्ष भी फूंका था छप्पर

जौनपुर धारा,खुटहन। लवायन गांव निवासी व पूर्व प्रधानाचार्य के पैतृक आवास पर रखे छप्पर में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने आग लगा दी। आग बढ़ते हुए खेत की फसलों तक पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। पूर्व प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय परिवार के साथ खेतासराय बाजार में रह रहे हैं, घर पर उनका एक नौकर रहता है। आधी रात को अचानक उनके पैतृक घर के सामने रखे छप्पर में आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग छप्पर के आगे फसल में पहुंच गई। ग्रामीणों के प्रयास से अगलगी की बड़ी घटना होने से बच गई। पिछले साल भी इसी तरह से उनका छप्पर अवांछनीय तत्वों ने आग के हवाले कर दिया था। घटना की तहरीर थाने में नहीं दी गई है।

गेहूं की मड़ाई का गर्दा खरबूजे खेत में जाने पर मां बेटियों को मारकर किया लहूलुहान

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बृहस्पतिवार की रात गेहूं की मड़ाई का गर्दा खरबूजे के खेत में चला गया, जिसके बाद दबंगों ने मां समेत चार बेटियों को मार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई दबंगों ने मौका पाकर फरार हो गए। बता दें कि कैसरपुर गांव निवासी मंजू गौतम 40वर्ष पत्नी राम सिंह गौतम खेत में गेहूं की मड़ाई का गर्दा बगल खरबूजा के खेत में चला गया। जिस पर दबंगों ने सुबह मंजू गौतम 40वर्ष और उनकी चार बेटियां पूजा गौतम 20 वर्ष पुत्री राम सिंह गौतम, ज्योति गौतम 19पुत्री राम सिंह गौतम, अनु गौतम 16पुत्री राम सिंह गौतम, भूमिका गौतम 11वर्ष पुत्री राम सिंह गौतम को दबंगों ने लाठी डंडे से मार कर लहूलुहान कर दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुड़ गई मौका पाकर दबंगों ने फरार हो गए।  थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अंबेडकर झंडा पर गाली देकर टिप्पणी करने वाले चार गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बृहस्पतिवार की दोपहर अंबेडकर झण्डा को लेकर एक युवक द्वारा गाली देकर झंडा हटाने और जय श्रीराम का झंडा लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के माध्यम चार लोग को गिरफ्तार कर लिया, तथा बाकी लोगों की तलाश कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि भदेठी गांव में अंबेडकर झंडा को लेकर विशाल राजभर गाली देकर झंडा हटाने और जय श्री राम का झंडा लगाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसको लेकर दूसरे पक्ष के लोग अंबेडकर मूर्ति के पास एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर एक पक्ष से तीन लोग और दूसरे पक्ष से दस लोग के खिलाफ नामजद और पांच अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार करके बाकी लोगों को तलाश कर रही है। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि चार लोग को गिरफ्तार कर लिया गया है एक पक्ष से 10लोग नामजद और पांच अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष से तीन लोग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है।