Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकार्ययोजना तैयार किये जाने की बैठक सम्पन्न

कार्ययोजना तैयार किये जाने की बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर।राज्यमंत्रीं गिरीश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग में मार्गों एवं सेतुओं के निर्माण हेतु कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में जनप्रतिनिधिगणों द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं को जनपद एवं विधानसभा की प्राथमिकता को दृष्टिगत रखते हुए मार्गों, सेतुओं, सड़क सुरक्षा एवं क्षतिग्रस्त मार्गों/सेतुओं के विशेष मरम्मत के कार्यों पर विधानसभावार चर्चा की गयी और जनप्रतिनिधियों के सुझाव प्राप्त किये गये। बैठक में मार्गों के चौडीकरण, सुदढीकरण योजना, मुख्यमंत्री ग्राम योजना, कृषि विपणन योजना, लघु सेतु, तहसील एवं ब्लाक मुख्यालय योजना, तहसील एवं ब्लाक मुख्यालय योजना, अन्तर्राज्यीय, अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पड़ने वाले मार्गो का चौडीकरण एवं सुदढीकरण गेट निर्माण, धर्माथ योजना, रेल उपरिगामी सेतु आदि पर विस्तार से चर्चा हुयी। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने कहा कि जितने भी प्रस्ताव जनप्रतिनिधियो के द्वारा दिये गये है उनको शत प्रतिशत सम्मिलित कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, जफराबाद जगदीश नरायन राय, मुगराबादशाहपुर पंकज पटेल, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अधीक्षण अभियंता पी.डब्ल्यू.डी. सहित अन्य उपस्थित रहें।