Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरधूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

  • सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बच्चों ने मोहा मन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के जमुना देवी इण्टरमीडिएट कालेज सरायबीका, होरिलराव इण्टर कालेज कुंवरपुर, अशर्फी देवी बालिका इण्टरमीडिएट कालेज पवांरा व ज्ञानदीप शिक्षा निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय उचौरा में झण्डा फहराया गया। उपरोक्त विद्यालयों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे देशभक्ति गीत, नाटक व देशभक्ति गीतों पर डान्स प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। सास्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, छात्र-छात्रायें व अतिथिगण मौजूद रहे।