जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर क्षेत्र अन्तर्गत प्रतापगढ़ रोड़ सटवां स्कूल के पास स्थित दौलतिया हनुमान मंदिर पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कतारबद्ध होकर हनुमान जी का दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालु भोर से ही स्वस्छ परिधानों में हनुमान जी का पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पर पहुंच गए। नवविवाहित जोड़ों ने मंदिर पहुंच कर माथा टेका और कर आर्शीवाद प्राप्त किया। जीवन में खटास न आए इसकी मनौती मांगी। प्रभू संकट मोचन में हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। क्षेत्र के विद्वान पंडित सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि जो भी इस दरबार में आता है वह कभी भी खाली हाथ वापस नही लौटता है प्रभु हनुमान जी इनकी सारी मनोकामनाएं पूरा करते हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
दौलतिया मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Previous article


