Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरदो लड़कियां रात में घर से हुई फरार, मुकदमा दर्ज

दो लड़कियां रात में घर से हुई फरार, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में 8/9 जुलाई की रात्रि दो नाबालिक लड़कियां घर से निकली लेकिन उनका अभी तक कहीं पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी ने थाने पर तहरीर दिया कि 8/9 जुलाई की रात्रि मेरी 15 वर्षीया पुत्री व मेरे पड़ोसी की भी 16 वर्षीया पुत्री दोनों एक घर से फरार हो गयी। हम लोगों ने पास-पड़ोस व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। ऐसा लगता है कोई लड़का बहला-फुसलाकर उन दोनों को भगा ले गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध धारा 363, 366 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।