Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरआईजीआरएस पर आने वाली शिकायतें समय से हों निस्तारित : डीएम

आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतें समय से हों निस्तारित : डीएम

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में आईजीआरएस संबंधी समीक्षा बैठक सोमवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारित कराया जाए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण आख्या समय से अपलोड न कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्य प्राथमिकता है इसका निस्तारण स्वयं अपनी निगरानी में करें और शिकायतों का निस्तारण करते समय शिकायतकर्ता से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुए शिकायत के सम्बन्ध में उसकी संतुष्टी अवश्य जान ले। उन्होंने समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गलत आख्या लगाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी और शिकायतों को किसी भी दशा में डिफाल्टर की श्रेणी में न जाने दिया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वय राम अक्षयबर चौहान, गणेश प्रसाद, समस्त उप जिलाधिकारीगण, समस्त ईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।