Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरदो दिवसीय जल जीवन मिशन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

दो दिवसीय जल जीवन मिशन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

  • कार्यकर्ताओं को बैग वितरित किया गया

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज ब्लॉक सभागार में जल जीवन मिशन कार्यक्रम में हर घर जल कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम सचिव, रोजगार सेवक सहित लोगों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बताया गया कि पानी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए जल जीवन मिशन के कोऑर्डिनेटर अवधेश कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि इस भीषण गर्मी में पानी का महत्व सभी को अच्छी तरह से मालूम है। हम पानी को बना नहीं सकते लेकिन उसका संरक्षण कर सकते हैं। जीवन मिशन के तहत हर घर जल की योजना के अंतर्गत हर गांव में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जिसमें सभी घरों को कनेक्शन टोटी दी जाएगी जिससे लोग पानी का उपयोग कर सकें। कार्यक्रम को ब्लॉक एपियो मनीष कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। प्रशिक्षण के बाद क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को बैग वितरण किया गया। इस अवसर पर सुभाषचंद्र, शिवकुमार, मनोज कुमार, कुलदीप तिवारी, ग्राम सचिव, अमित कुमार गुप्ता, सौरभ सिंह, सत्य प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।