जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजाबाद गांव की ग्राम प्रधान निर्मला यादव के पति को पुलिस शाम लगभग साढ़े चार बजे उनके आवास से उस समय उठा ले गयी जब वह ग्राम सम्बंधित कुछ कार्य कर रहे थे। ग्राम प्रधान निर्मला यादव ने बताया कि पुलिस किस मामले में मेरे पति को ले गयी है। किसी को बिना बताए बिना वारंट दिखाए उन्हें उठा ले गयी है। परिजन पुलिस के इस कारनामे से सकत में है। ग्राम प्रधान ने आशंका जतायी है कि पुलिस हमारे पति के साथ कुछ भी कर सकती है। उधर पुलिस ने फोन पर बताया कि हम लोगों को इसकी कोई जानकरी नहीं है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
ग्राम प्रधान पति को पुलिस ने उठाया
Previous article

