Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरदेश को विनाश की तरफ ले जाएगी गठबंधन : योगी आदित्यनाथ

देश को विनाश की तरफ ले जाएगी गठबंधन : योगी आदित्यनाथ

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश का विकास चाहते हैं सबका साथ सबका विकास का नारा बुलंद करते हुए उन्होंने देश की तरक्की में अपना संपूर्ण योगदान दिया है। सपा कांग्रेस का गठबंधन देश के लिए अहितकारी है विनाशकारी है। मुख्यमंत्री बुधवार को मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इण्टर कॉलेज में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का उत्साह देखकर ही बता सकता हूं कि 4 जून को क्या परिणाम आएगा। पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है। ‘फिर एक बार मोदी, सरकार अबकी बार 400 पार, के नारे से सपा कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल डरे सहमे हुए हैं। देश की जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर बदल दी है दुनिया में देश का मान सम्मान बड़ा है। 140करोड़ भारतीयों को आतंक से मुक्ति मिली है। सरकार की सारी योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही है। अब गरीबों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान के प्रेमी हैं वह पाकिस्तान चले जाएं ऐसे लोगों को पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए। किसी में अब हिम्मत नहीं है कि भारत की तरफ आंख उठाकर भी देख सके। देश में औरंगज़ेब की आत्मा फिर से जिंदा नहीं होने दिए जाएगा। भाजपा के शासन सत्ता में रहते ऐसा कभी नहीं हो सकता है। आज देश की जनता विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला विराजमान किए हैं। अगर मोदी ने राम लाल को विराजमान किया है। तो आज आतंकवादियों के राम नाम सत्य की यात्रा भी निकल रही है। आज उत्तर प्रदेश में माफियाओं का सफाई किया जा चुका है। अब प्रदेश में गुंडों का राज नहीं बल्कि कानून में का राज चलता है।