Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

23 मई को आयेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

जौनपुर धारा,बक्शा। जौनपुर उत्तर प्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 23मई को लखनीपुर बक्शा के अम्बेडकर पार्क के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी प्रभाकर मौर्य ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम हेलीकॉप्टर के द्वारा दोपहर 01:50बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और जौनपुर से लोकसभा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे और 03:00बजे हेलीकॉप्टर से मड़ियाहूं गठबंधन प्रत्याशी प्रिया सरोज के साथ जनसभा को सम्बोधित करने के लिए उड़ान भरेंगे। आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने सपा के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पति पत्नी घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के हरिहरपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी मोना देवी के साथ बुधवार को बाइक से अपने मित्र के यहा बदलापुर से गए थे। वापस घर लौटते समय दोनों जैसे ही हरिहरपुर के पास पहुचे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जिसे प्र्ााइवेट अस्पताल मे भर्ती करवाया।

तहसील व बाजार में फर्जी तरीकों से चल रहा पॉली क्लिनिक व हॉस्पिटल

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अगल-बगल व बाजार में बिना लाइसेंस के अवैध पॉली क्लीनिक व अस्पताल धड़ल्ले से खुलेआम संचालन किया जा रहा है। जिसमें गरीब व सीधे-साधे मरीजों को अपने चंगुल में फंसा कर उनके जीवन के साथ जमकर खिलवाड़ किया जा रहा है। लोगों के अनुसार बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की कृपा दृष्टि से कुकुरमुत्ता की तरह फैल रहे इन पॉली क्लीनिक व अवैध हॉस्पिटल के संचालकों द्वारा पाले गए दलालों के माध्यम से मरीजों को अच्छा ईलाज दिलाने के नाम पर उन्हें ले जाकर उनका जमकर आर्थिक शोषण करने के साथ-साथ उनके जीवन से खुलकर खिलवाड़ किया जा रहा है। बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग की कृपा दृष्टि और चांदी के चमकते जूते के आगे विभाग नतमस्तक हो, सब कुछ जानते हुए भी मुक दर्शक बना हुआ है। आखिरकार इन अवैध रूप से संचालित हो रहे। पॉली क्लीनिक व अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का कब चलेगा जाँच अभियान का डंडा। अब देखना है की स्वास्थ्य विभाग कब देगा इनकी सुधी, या जांच के नाम लीपा पोती।