जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों से पुलिस ने सटीक मुखबिरी के बल पर दुष्कर्म के आरोपित तथा दूसरा हाजिर न्यायालय न हो रहे वारंटी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद चलान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे ने बताया कि तिघरा गांव निवासी अबुजर उर्फ अबूसहमा पर आरोप था कि उसने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर एक गांव निवासी महिला के साथ दुष्कर्म किया था। घटना लगभग छह माह पूर्व की है। पीड़िता के आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था जिसकी सुरागशी को लेकर मुखबिर लगाया गया था। गुरुवार को उसकी सूचना पर दबिश देकर आरोपित को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह मुबारकपुर गांव निवासी मुन्ना पुत्र सोमारू मारपीट के मामले में हाजिर न्यायालय न होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
― Advertisement ―
दुष्कर्म का आरोपी व एक वारंटी गिरफ्तार
Previous article
Next article

