जौनपुर धारा, जौनपुर। दुविधा को सुविधा में बदलने के लिए श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान जरूरी 87वाँ कुटीर संस्थान संस्थापन दिवस एवं गीता जयंती समारोह कुटीर चक्के में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा कुलपति सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आत्मा गांव मे बसती है और गॉव कुटीर में दसकम धर्म लक्षणं को रेखांकित करते हुए बताया कि हिंदुस्तान के ऋषियों ने भाषण से नहीं आचरण से पूरे विश्व के लोगों को सिखाया है। विशिष्ट अतिथि प्रो.देवराज वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने छात्रों को विनम्र व्यवहार करने की बात बताते हुए भाग शब्द के तात्विक विवेचन किया और संस्थान के छात्र एवं छात्राओं को साधुवाद एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। संस्थान के प्रबंधक डॉ.अजयेर्न्द कुमार दुबे ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहां की सूर्य हजारो कमल को देखता है। आप कुटीर रूपी कमल में पधारे आप सभी का हार्दिक अभिनंदन है। उन्होने कहा कि मन ही सारे कार्यों की जननी है उत्सव मनाना ही जीवन है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं प्राचार्य का संस्थान की ओर से अभिनंदन किया गया। साथ ही तीनों संस्था के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने एवं सर्वोकृष्ट छात्र एवं छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति प्रो.डीडी दुबे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पाश्चात्य संस्कृति का परित्याग कर भारतीय ज्ञान का अनुसरण करना लाभकारी है। प्राचार्य प्रो.आरके पांडे ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में आचार्य द्वारा गीता पाठ एवं छात्राओं ने अल्पना बनाकर तथा कथक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथि स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन छवि गुप्ता ने किया। इस अवसर पर ललिता सिंह, शांति देवी, गीता शुक्ल, डॉ.नीता तिवारी, डॉ.पूनम सिंह समेत पूर्व डॉक अधीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी, रत्नाकर चौबे, संजय सिंह, संतोष श्रीवास्तव, गोपीनाथ उपाध्याय, भूषण मिश्र, ध्रुवनाथ चौबे, शरद मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य मंगला प्रसाद सिंह, हरीश प्रसाद शुक्ल, द्वारिका प्रसाद यादव, पूर्व प्राचार्य मेजर प्रो.रमेश मणि त्रिपाठी, कृष्ण देव चौबे समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
दुविधा को सुविधा में बदलने के लिए गीता का ज्ञान जरूरी : कुलपति



