― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरटैम्पो व बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक घायल

टैम्पो व बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र के जहीरूद्दीनपुर गांव के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक व टैम्पो की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की प्राथमिक उपचार के हालत गंभीर देख बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सरपतहा थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी 19वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र महेन्द्र प्रताप व सरपतहा थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी 22वर्षीय गुलशन पुत्र चन्द्रभान दोनों कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव बाजार में सहज जनसेवा केंद्र पर काम करते थे। दोनों रोज की भांति दुकान बंद कर रात आठ बजे के करीब बाइक से घर जा रहें थे कि जहीरूद्दीनपुर गांव के समीप तेज रफ्तार टैम्पो से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों गम्भीररूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं गुलशन की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी होते ही मृतक प्रदीप के परिजनों में कोहराम मच हुआ है मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था।

Share Now...