Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरकार मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर

कार मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में रविवार की रात 10:00 बजे जौनपुर शाहगंज मार्ग पर शाहगंज की तरफ से तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार एक की मौके पर मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके में पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाएं शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के सीधा जैगाहा गांव के निवासी मोहम्मद आजम 54वर्ष पुत्र कयूम खान और गुफरान 50वर्ष पुत्र एहसान अहमद दोनों लोग जौनपुर से अपना काम पूरा करके घर वापस आ रहे थे कि शाहगंज की तरफ से तेज रफ्तार कार ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मोहम्मद आजम पुत्र कयूम खान की दर्दनाक मौके पर मौत हो गई। वहीं गुफरान पुत्र एहसान अहमद गंभीररूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर और घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहीं मोहम्मद आजम की मौत की खबर घर पर मिलते ही कोहरा मच गया। मोहम्मद आजम की तीन बच्चे जिसमें दो पुत्री और एक पुत्र वही बीवी तरन्नुम का रो रो के बुरा हाल है। मोहम्मद तारीख ने थाना सरायख्वाजा प्रभारी को सही देकर न्याय की मांग की है। इस मामले में सराय ख्वाजा थाना निरीक्षक को संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नही हो पाया।