Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरदिव्यांग बच्चों का मेडिकल जांच कैम्प शिविर सम्पन्न

दिव्यांग बच्चों का मेडिकल जांच कैम्प शिविर सम्पन्न

जौनपुर धारा, सुजानगंज। दिव्यांग बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र जांच कैम्प का आयोजन बीआरसी केन्द्र पर आयोजित किया गया जिसमें अपर सीएमओ एवं नेत्र सर्जन डा. एससी वर्मा, डा. अजय सिंह, सुरेन्द्र प्रजापति, डा. पीडी तिवारी, राम प्रकाश पाल, वृजेश कन्नौजिया द्वारा कैम्प में बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र कुल 65 दिव्यांग बच्चों का पंजीयन कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि जब तक अभिभावक अपने दिव्यांग बच्चों के साथ सामान्य बच्चों की तरह व्यवहार नहीं करेंगे तब तक उन बच्चों का मानसिक विकास नहीं हो पाएगा। संजय कुमार मिश्रा व भानु प्रकाश ने भी अभिभावकों एवं बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, डॉक्टर विनोद पाल, प्रमोद कुमार सिंह, विशेष शिक्षा अमर बहादुर पटेल, वीरेंद्र कुमार तथा अरविंद कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।