Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसडीएम ने शहीदों को नमन कर परिजनों को किया सम्मानित

एसडीएम ने शहीदों को नमन कर परिजनों को किया सम्मानित

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने केराकत क्षेत्र के भौरा व अकबरपुर गांव में पहुंचकर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। बता दें की शुक्रवार को उपजिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा केराकत के भौरा गांव के शहीद संजय सिंह व अकबरपुर के शहीद जगदीश सिंह के घर पहुंच गयीं। इस दौरान उन्होंने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके परिजनों को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। उपजिलाधिकारी ने शहीदों के परिवार से उनके बारे में विस्तार से चर्चा किया। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी देश सेवा आजीवन लोगों के जेहन में जिंदा रहेगी।