Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeदेशदिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के तेज झटके

दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के तेज झटके

  • उत्तराखंड में भी कांपी धरती

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से भूकंप आया. ये भूकंप शनिवार, 12 नवंबर 2022 की रात 7 बजकर 57 मिनट पर आया है. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई है. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर निकलकर भागने लगे. कंपन से खबराए लोग अपने अपने घरों और ऑफिसों से बाहर खुले जगह पर एकत्रित हो गए.

इससे पहले शाम 4 बजकर 25 मिनट पर उत्तराखंड में भी भूकंप आया था. जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश भूकंप का केंद्र रहा. रिक्टर पैमाने में 3.4 तीव्रता दर्ज की गई थी. इसके अलावा, रुद्रप्रयाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ में भी झटके महसूस हुए.

Share Now...