Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदबंगों ने युवक को मारपीट कर किया घायल

दबंगों ने युवक को मारपीट कर किया घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के कबूलपुर अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल बाइक मिस्त्री को कुछ दबंगो ने बुधवार की शाम को मारपीट कर घायल कर दिया। उक्त गांव निवासी रॉबिन चौहान पुत्र यदुनाथ चौहान उर्फ कल्लू की अंग्रेजी शराब के बगल गैरेज की दुकान है। बुधवार की दोपहर को गैरेज पर किसी बात को लेकर बहस हो गयी। इतने में कुछ दबंग लोगों ने गैरेज वाले को मारपीट कर घायल कर दिया। अंग्रेजी शराब की दुकान पर आए दिन मारपीट होती रहती है। एक बार उस दुकान पर फायरिंग भी हो चुकी है। अगर पुलिस ध्यान नहीं देगी तो किसी दिन बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मनबढ़ किस्म के लोग वहीं आकर दारू पीते हैं। आने जाने वाली महिलाओं तथा छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। सीधे-साधे लोगों से उलझ कर गाली गलौज और मारपीट करते हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।