― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतीन दिन लगता है भेलहिया का ऐतिहासिक मेला

तीन दिन लगता है भेलहिया का ऐतिहासिक मेला

भेला पीने से 36 रोग खत्म होता है

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में दीपावली के पर्व पर लगने वाला तीन दिवसीय ऐतिहासिक भेलहिया मेला शनिवार से लगना शुरू हो गया को गया, आज से ही लोग भेला पीने की भीड़ लगनी शुरू हो गई।

तीन दिन लगातार चलने वाला ऐतिहासिक भेलहिया मेला में गिरधरपुर गांव से सटे दर्जनों गांव से हजारों की तादात में लोग मेला देखने आते हैं। भेलहिया मेला भेला का रस के लिए प्रसिद्ध है। लोगो की मान्यता है यह भेला बिहार के हजारी क्षेत्र से आता है यह भेला तीन सौ से चार सौ रुपए में पांच किलो में मिलता है और यहां इसको 120 रुपए में बेच रहे हैं। इसको पीने के लिए मिट्टी का मटका में आधे घंटे तक उबाल करके ठंडा होने पर देशी घी के सहारे पिया जाता है जो लोग इसको पीते हैं वह एक माह तक नमक नही का सेवन नही करते। भेला बेच रहे लालजीत सोनकर ने बताया कि इसके पीने से 36 रोग नही होते इसको पांच साल लगातार पिया जाता है और सभी रोग खत्म हो जाते हैं और वही गिरधरपुर गांव में बने राउर बाबा मजार और भूंनगा माता का दर्शन करके लोगो को रोग और कष्ट से निजात मिलती है। यह भेलहिया मेला सौ वर्ष से अधिक समय से लगा रहा है। वहाँ पर स्थानीय लोगों का कहना हैं कि तीन दिन तक लगता है। दो दिन दूर दराज से आए लोग भेला पीते हैं तीसरे दिन मेला लगता है जो काफी जनसंख्या में देखने लोग आते हैं। मेला में विनय कुमार तथा अर्जुन विश्वकर्मा समाज सेवी ने मिलकर लोगों के लिए निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की थी। निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता व प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख सुनील यादव ने शुभारंभ किया लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच रखने वाले युवाओं कि देश को सख्त जरूरत है आज इस ऐतिहासिक मेला में युवाओं द्वारा निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था बहुत ही सराहनीय कार्य है। देश का विकास युवाओं के हाथ में होता है और इस नेक कार्य से सभी युवाओं को सीख लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में संयोजक विनय कुमार तथा विशाल विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि को सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया। मेला में दूरदराज से आए लोगों सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क प्याऊ का इस्तेमाल करके अपनी प्यास बुझाई और दोनों युवाओं के कार्य की सराहना की। संयोजक विनय कुमार ने बताया कि मेला में निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था लोगों की प्यास बुझाने के लिए किया गया था और इस छोटे से प्रयास से समाज में हम सब जल ही कल है जल ही जीवन का संदेश देना चाहते है। क्योंकि जब तक हम सब जागरूक नहीं होंगे। तब तक जल की सुरक्षा में कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता है। सहयोग अर्जुन विश्वकर्मा ने कहा कि वर्षों से चली आ रही है। एतिहासिक भेलहिया मेला में निशुल्क प्याऊ लगाना और लोगों को मेला में सहयोग करना ही हम सबका लक्ष्य था। मेला में अधिक भीड़ होने पर कुछ लोग अपनों से बिछड़ गए थे जिन्हें हम सब के सहयोग से उनके परिजनों तक पहुंचाने में मदद मिली इस छोटी सी पहल से समाज में एक नया संदेश देने का काम किया गया है। देश के युवा ही देश के भविष्य हैं देश का हर युवा अगर अपने कर्तव्य का पालन करने लगे तो देश का विकास होने से कोई नहीं रोक सकता।निःशुल्क प्याऊ सुविधा में हरीमोहन, सुरेश शर्मा, रीतिक, विशाल कुमार, बबलू ने सहयोग किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, बेचू, रामसागर विश्वकर्मा, अंकित सेन, विनोद उपाध्याय, अनिल पाण्डेय, शिवकुमार वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...