जौनपुर धारा,जौनपुर। शीतला चौकियां धाम मन्दिर के बगल में स्थित तालाब में रविवार की सुबह एक विछिप्त युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही लोगो की भारी भीड़ तालाब में उमड़ पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार शीतला चौकियां क्षेत्र रामपुर नेवादा निवासी किशन लाल हरिजन पुत्र मृतक साहिल हरिजन 17वर्ष जिसकी मानसिक स्थितिकाफी दिनों से खराब थी। रविवार की सुबह तालाब में लगे सुरक्षा रेलिग अन्दर गहरे पानी नहाने चला गया, जहाँ डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक की डूबने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस कर्मियों ने परिजनों को सूचित कर गोताखोर की मदद से डूबे युवक लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुलह से इंकार करने पर मारपीट, मुकदमा दर्ज
जौनपुर धारा,सिंगरामऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंघावल गांव में एक व्यक्ति ने विपक्षी पर पूर्व में दर्ज मुकदमे मे सुलह न करने की रंजिश में पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी लालचंद्र पुत्र मखंचू ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि विपक्षी रमापति पुत्र बेचन उसके घर आया और पूर्व में दर्ज मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगा। जब पीड़ित ने सुलह से इंकार कर दिया, तो विपक्षी ने उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, चार गिरफ्तार
जौनपुर धारा,जौनपुर। थाना तेजीबाजार अन्तर्गत ग्राम जीरिकपुर में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार प्रकरण में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि दो पक्षो के मध्य मड़हा रखने के विवाद को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई, उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर घटना में घायल एक व्यक्ति हरिशंकर गौतम पुत्र राम नारायण गौतम को तत्काल सीएचसी नौपेड़वा ले जाया गया, इलाज के दौरान घायल उपरोक्त की मृत्यु हो गयी है। मृतक के पत्नी के तहरीर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए नामजद सभी 04अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने प्रकरण में कैलाशनाथ गौतम पुत्र पंचमलाल निवासी ग्राम जिरिकपुर थाना तेजीबाजार, अमन कुमार गौतम पुत्र कैलाशनाथ गौतम निवासी ग्राम जिरिकपुर थाना तेजीबाजार, रया पुत्री कैलाशनाथ गौतम ग्राम जीरिकपुर निवासी ग्राम जिरिकपुर थाना तेजीबाजार कमला देवी पत्नी कैलाशनाथ गौतम निवासीग्राम जिरिकपुर थाना तेजीबाजार को गिरफ्तार किया है।
सड़क पर ट्रक खड़ा करने को लेकर चालकों में मारपीट, तीन गिरफ्तार
जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के शाहबड़ेपुर गांव के पास रविवार को सड़क पर ट्रक खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना बाईपास के समीप उस समय हुई जब एक ट्रक बेतरतीब ढंग से सड़क पर खड़ा था, उसी दौरान एक टाटा टेम्पो वहां पहुंचा। टेम्पो चालक संतोष सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी तिघरा, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ की ट्रक चालक विजय बहादुर यादव पुत्र मेवालाल यादव निवासी कटहरी बेलाव, केराकत तथा शिवप्रसाद यादव पुत्र कल्लर यादव निवासी रेहारी, जलालपुर से बहस हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनोज राय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उनका चालान न्यायालय भेज दिया।
मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत
जौनपुर धारा,सरायख्वाजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोठवार गांव के समीप एक 55वर्षीय महिला की मोटरसाइकिल की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोठवार गांव के निवासी चंद्रबली यादव खेती किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। रोज की शनिवार शाम जब वह भोजन करके के घर में आराम कर रहा था। रात करीब 8बजे उनकी पत्नी सुई यादव(55) अपने घर के समीप सड़क किनारे टहल रही थी। तभी एक तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला तभी घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीणों ने घेराव करके मोटरसाइकिल चालक को रोक लिया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए मोटरसाइकिल सवार में मौके पर मोटरसाइकिल को छोड़कर घटनास्थल से भागने में कामयाब होगा। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अंत: परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव के पास ऑटो और बाइक सवार की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे जिला अस्पताल भिजवाया गया।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरसंड गांव का अरविंद कुमार अपनी बाइक से रविवार को धर्मापुर बाजार के तरफ आ रहा था। जौनपुर-केराकत हाईवे पर दोपहर के 12बजे जैसे ही बाइक सवार अरविंद कबीरुद्दीनपुर गांव के पास पहुचा तभी विपरीत दिशा से आ रही ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार अरविंद कुमार(40) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका दाहिना पैर टूट गया। वही ऑटो चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, घायल के द्वारा तजरीर दी जाएगी तो मामले की जांच कर ऑटो चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


