जौनपुर धारा,जौनपुर। शनिवार की रात चंदवक के कोइलारी गांव के पास पुलिस ने एनकाउंटर कर पशु तस्कर जलालपुर के कथवा निवासी सलमान को ढेर कर दिया है, मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के दो अन्य साथी भी घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी कि अनुसार बीती रात ही पशु तस्करों ने चंदवक थाने में तैनात सिपाही को वाहन से रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना शनिवार की रात लगभग 12 बजे की है, जहाँ चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्झी मोड़ के पास थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी पशु तस्करों को पकड़ने के लिए वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप पशुओं को लेकर चंदवक की ओर से आजमगढ़ की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस फोर्स अलर्ट हो गई। इस दौरान पिकअप को रोकने के लिए मार्ग पर दो ट्रकों को खड़ा कर कर बैरिकेडिंग कर दिया। कुछ ही देर बाद तेज रफ्तार पिकअप को आता देख पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया, हालांकि चालक पिकअप नहीं रोके। इस दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों को धक्का मारते हुए आगे निकलने लगे। कुछ दूरी पर चंदवक थाने पर तैनात चंदौली निवासी लगभग 35वर्षीय पुलिसकर्मी दुर्गेश सिंह किनारे खड़े थे, पिकअप चालक उन्हें रौंदते हुए आजमगढ़ की तरफ भाग गए। आनन-फानन दुर्गेश सिंह को उठाकर वाहन से लेकर वाराणसी ट्रामा सेंटर पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे पहले पशु तस्करों ने पिकअप से थाना जलालपुर की चौकी प्रभारी पराउगंज प्रतिमा सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों को जान मारने की नियत से टक्कर मारा था। हादसे में प्रतिमा को गंभीर चोट आने पर ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में ईलाज चल रहा है। बताया गया कि पिकअप व गोतस्करों की तलाश और पीछा करते हुए पुलिस गांव ताला बेला, थाना चोलापुर (वाराणसी) पहुची जहां पर गोतस्कर पिकअप को छोड़ दो मोटर साइकिल से चंदवक की तरफ भागने लगे। इसी दौरान पुलिस टीम पर मोटर साइकिल पर बैठे एक गोतस्कर ने जान मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। जिसमें नरेंद्र यादव पुत्र हौसिला प्रसाद यादव निवासी रमना चौबेपुर (वाराणसी) गोलू पुत्र संकठा यादव निवासी टड़िया थाना अलीनगर (चंदौली) के पैर में गोली लगी है। इसके साथ ही सलमान पुत्र मुसाफिर निवासी मुथरापुर कोटवा थाना जलालपुर को सीने में गोली लगने के कारण गंभीर रुप से घायल होने पर सीएचसी डोभी बीरीबारी भर्ती कराया गया। यहां से डाक्टरों बेहतर ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय जौनपुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
― Advertisement ―
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, एक पशु तस्कर ढेर, दो साथी भी घायल

Previous article

