Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअंतर्राष्ट्रीयतारे के फटते ही हबल स्पेस टेलीस्कॉप ने ली तस्वीर

तारे के फटते ही हबल स्पेस टेलीस्कॉप ने ली तस्वीर

किसी तारे को सुपरनोवा में विस्फोट होते हुए देखना बेहद दुर्लभ होता है. लेकिन शोधकर्ताओं ने 2010 से, हबल स्पेस टेलीस्कॉप के आर्काइव किए गए डेटा में करीब 1100 करोड़ साल पहले फटते हुए तारे की तस्वीर देखी है, जिसके पीछे गैलेक्सी क्लस्टर छिपा हुआ है. यह पहली बार इस तरह की घटना इतनी जल्दी देखी गई है ब्रह्मांड में.

नेचर जर्नल में प्रकाशित शोध के मुख्य लेखक और मिनेसोटा स्कूल ऑफ फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी यूनिवर्सिटी में शोधकर्ता वेनेली चेन का कहना है कि शुरुआती स्टेज में एक सुपरनोवा का पता लगना बहुत ही दुर्लभ है क्योंकि यह स्टेज बेहद छोटी होती है.

star
शुरुआती स्टेज में ही सुपरनोवा का पता चला

उन्होंने कहा कि यह स्टेज केवल कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक ही रहती है जो किसी की भी आंख से आसानी से मिस हो सकती है. उसी एक्सपोजर में हम तस्वीरों के सीक्वेंस को देख सकते हैं यानी एक सुपरनोवा के कई चेहरे. इस सुपरनोवा का पता ग्रैविटेशनल लेंसिंग नाम की घटना की वजह से चला था. जब एक गैलेक्सी का गुरुत्वाकर्षण उसके पीछे के प्रकाश अनियमित और बड़ा करता है, तो इससे टेलीस्कोप दूर की वस्तुओं को देख सकता है जो अमूमन बहुत धुंधली होती हैं.

star
 अलग अलग समय अवधि में ली गई तस्वीरें

इससे एक ही बार में अलग-अलग समय अवधियों से कई तस्वीरें मिलीं. सुपरनोवा में अलग-अलग क्षणों के प्रकाश ने लेंसिंग के ज़रिए अलग-अलग दूरी तय की और गैलेक्सी की ग्रैविटी बहुत ज्यादा होने की वजह से प्रकाश धीमा हो गया. टाइम लैप्स की मदद से शोधकर्ताओं ने सुपरनोवा के ठंडे होने की दर को मापा, साथ ही विस्फोट से पहले तारे के आकार की गणना भी की. उनका मानना ​​​​है कि यह सूर्य से 500 गुना बड़ा लाल रंग का विशालकाय विस्फोट था. शोधकर्ताओं का कहना है कि आप तीन अलग-अलग तस्वीरों में अलग-अलग रंग देख सकते हैं. यह एक विशाल तारा है, जिसका कोर नष्ट हो गया है. यह एक शॉक पैदा कर रहा है, यह गर्म था और फिर एक सप्ताह में येह ठंडा हो गया. यह शायद सबसे आश्चर्यजनक चीजों में से एक है जिसे पहले कभी देखा गया है.

Share Now...