जौनपुर धारा, पवांरा। अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत सोमवार की रात्रि थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया पुलिस टीम के साथ अमोध पुलिया पर संदिग्ध वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे तभी एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पकड़े गये अभियुक्त शिवम कुमार पुत्र राममूरत निवासी बीरकाजी थाना-फूलपुर जिला-प्रयागराज के पास से एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के खिलाफ फूलपुर थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


