Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरडॉ.परमानंद शुक्ल विद्यावाचस्पति सारस्वत सम्मान से हुए सम्मानित

डॉ.परमानंद शुक्ल विद्यावाचस्पति सारस्वत सम्मान से हुए सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के चितौड़ी गांव निवासी डॉ.परमानन्द शुक्ल को हिन्दी लेखन, हिन्दी भाषा के शिक्षण कार्य एवं हिन्दी साहित्य साधना के क्षेत्र में किये गए शोधकार्यों पर नई दिल्ली में विद्यावाचस्पति सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया। बीते सोमवार को प्रसिद्ध कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में पं.दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ द्वारा राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी एवं विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ.अरविन्द कुमार ने कहा कि साहित्य साधना के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा प्राप्त करना गर्व की बात है। विद्यापीठ प्रबन्ध कार्यकारिणी की अनुशंसा पर ‘विद्यावाचस्पति’सारस्वत सम्मान प्रदान किया जाना बड़ी बात है। सम्मान से अभिभूत डॉ.परमानन्द शुक्ल ने कहा कि सम्मान से हिन्दी साहित्य साधना के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर किये शोधकार्यों का फल है। कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। हिंदी का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर कालेज, संस्था, विद्यार्थियों, हिंदी प्रेमियों को समर्पित करते हुए कहा कि इसमें सभी का आशीर्वाद है। हम हिन्दी के विकास के लिए सदैव कृत संकल्पित हैं। डॉ.परमानंद सम्मान प्राप्ति के बाद कुलपति महोदय डॉ.इंदु भूषण मिश्र देवेन्दू के प्रति आभार जताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग से आए हुए राष्ट्रीय पर्यावरणविद डॉ.विश्वनाथ पाणिग्रहि, विद्यापीठ के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष डॉ.किरण बोंगले तथा विद्यापीठ केरल के प्रतिनिधि श्रीकुमार एन रहें। अध्यक्षता राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री दीपा मिश्रा तथा संचालन आचार्य पण्डित जानकी बल्लभ शास्त्री व आभार प्रदीप शर्मा ने जताया। डॉ.शुक्ल के सम्मानित होने की खबर पर प्रधानाचार्य संघ के उपाध्यक्ष डॉ.हरिनारायण उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय, पूर्व प्राचार्य डॉ.अजय त्रिपाठी, मार्कण्डेय सिंह मुन्ना ने बधाई दी है।

Share Now...