Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजेसीआई क्लासिक ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान

जेसीआई क्लासिक ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई क्लासिक के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट परिसर में विकास भवन के समक्ष संस्था के सदस्यों द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें आम जनता ने हस्ताक्षर कर संस्था का मनोबल बढ़ाया तथा अपने विचार व्यक्त किए। जिसके अंतर्गत विकास भवन के प्रांगण में उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की तथा कार्यक्रम को सराहा। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष जेसी अमित पाण्डेय ने सुरक्षा के नियमों को बताते हुए इस बात पर बल दिया कि शहर या किसी भी हाईवे पर हेलमेट का प्रयोग दोपहिया वाहन धारकों के लिए जरूरी है, साथ ही चार पहिया वाहन धारक सीट बेल्ट अवश्य करें और मोड पर डीपर का प्रयोग सुनिश्चित करें। संस्था के कोषाध्यक्ष जेसी राजीव साहू ने कहा सभी गाड़ी चालक इस बात की सावधानी रखें की गाड़ी से संबंधित सारे कागज उनके पास मौजूद हो। जिससे किसी भी पुलिस कार्यवाही के समय किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। पूर्व अध्यक्ष जेसी सुजीत अग्रहरि ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और कहा इस वर्ष यह वर्ष पर्यंत चलने वाला सस्टेनेबल प्रोग्राम है। जिससे कोशिश की जाएगी कि समाज में यातायात के नियम का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो सके। इस अवसर पर आशीष गुप्ता, श्यामजी सेठ, अनुज वर्मा, डॉ.देवव्रत आदि उपस्थित रहे।