Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडॉ.जे.बी.सिंह बने विश्व हिंदू महासंघ के संयोजक

डॉ.जे.बी.सिंह बने विश्व हिंदू महासंघ के संयोजक

जौनपुर धारा, केराकत। विश्व हिन्दू महासंघ ने जिला कार्यकारिणी में डॉ.जे.बी.सिंह को जिला संयोजक नियुक्त किया है। जिसकी जानकारी जिलाध्यक्ष दिनेश मधुकर ने नियुक्ति पत्र जारी कर दी। डॉ.जेबी सिंह को जिला संयोजक बनाये जाने से संगठन के कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल देखा जा रहा है। वहीं उनके सरायबीरू आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिला संयोजक डॉ.जे.बी.सिंह ने बताया कि जिला कार्यकारिणी ने हमको जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। उस दायित्व पर खरा उतरना मेरा उद्देश्य है। संगठन के छोटे बड़े कार्यकर्ताओ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनपद में संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम किया जायेगा।