जौनपुर धारा, जौनपुर। होमियोपैथिक डीलर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में बीते दिन होमियोपैथिक के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की 268वी जयंती को एक निजी होटल में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वाराणसी मण्डल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही इस कार्यक्रम में होमियोपैथिक की तमाम कंपनियों ने स्टाल लगाकर अनेक प्रकार की नई-नई दवाइयों की जानकारियां लोगों को दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अंजू पाठक व डीएचओ सुल्तानपुर डा. फरहाना सगीर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएचओ डा. तुलसी दास ने की। कार्यक्रम के दौरान मौके पर होमियोपैथिक डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. रविप्रकाश श्रीवास्तव, महासचिव डा. मनीष कुमार गुप्ता, समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, उपाध्यक्ष डा. सुमित सिंह, अंजनी कुमार, धीरज मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय, विवेक, विनोद प्रकाश, डा. शशिप्रकाश श्रीवास्तव, मनाेज विश्वकर्मा, उमंग श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौके पर मौजूद रहे।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
डा. सैम्युअल हैनीमैन की 268वीं जयन्ती मनायी गयी



