Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडायट प्राचार्य ने बीआरसी का किया निरीक्षण

डायट प्राचार्य ने बीआरसी का किया निरीक्षण

  • एआरपी से दस विद्यालयों को निपुण बनाने की कार्ययोजना की ली जानकारी

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। डायट प्राचार्य डॉ. राकेश सिंह ने बीआरसी धमार्पुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एआरपी से दस विद्यालयों को निपुण बनाने के कार्ययोजना के सम्बंध में जानकारी ली। मंगलवार को डायट प्राचार्य डॉ. राकेश सिंह ने बीआरसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित एआरपी महेंद्र यादव, अखिलेश यादव, प्रवीण सिंह व राजू सिंह से दस विद्यालयों को निपुण बनाने के कार्ययोजना के संदर्भ में जानकरी ली। डायट प्राचार्य ने बीईओ अरविंद यादव से कैशबुक व बीआरसी पर शिक्षकों को कितनी बार किन किन विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया है उसके बारे में जानकारी ली। डायट प्राचार्य ने बीईओ को ब्लॉक क्षेत्र के समस्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को नई कक्षाओं में बढ़ चढ़कर नए एडमिशन करवाने के लिए निर्देशित करने का निर्देश दिया। इस दौरान बीआरसी कार्यालय में फाइलों का रख रखाव देख कर प्रसन्नता जताई। इस दौरान बीईओ धमार्पुर अरविंद यादव, एआरपी महेंद्र यादव, उमेश मिश्रा, राजू सिंह, अखिलेश चंद यादव, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।