Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकिशोर का अपहरण कर किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

किशोर का अपहरण कर किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

  • एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मशार, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय किशोर को 24 मार्च की देर शाम पड़ोस के गांव के एक युवक ने उसका अपहरण कर उसे घर से करीब एक किलोमीटर दूर बघैला घाट के समीप ले जाकर उसके साथ जबरन अप्राकृतिक दुराचार का प्रयास किया। वहीं किशोर अपहरणकर्ता के चंगुल से किसी तरह भागकर रोते बिलखते हुए अपने घर पहुंचा और परिजनों से आप-बीती सुनाई। परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। बात नहीं बनी तो पीड़ित किशोर की दादी ने लिखित शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए तीन दिन बाद मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।