Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeव्यापारटेकनॉलॉजीट्विटर ऑफिस की तस्वीरें देख हैरत में पड़े लोग

ट्विटर ऑफिस की तस्वीरें देख हैरत में पड़े लोग

एलन मस्क ने जब से ट्विटर को टेकओवर किया है, तब से नई-नई चीजें सामने आ रही हैं. आए दिन एलन मस्क और उनकी कंपनी पर नए आरोप लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है. जिसे एक यूट्यूबर ने वायरल किया है. यह तस्वीर ट्विटर ऑफिस में लैंगिक असमानता की ओर इशारा कर रही है.

लॉरेन चेन नाम के यूट्यूबर ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि एलन मस्क से पहले और एलन मस्क के बाद का ट्विटर. पोस्ट की गई तस्वीर के जरिये दिखाने का प्रयास किया गया है कि तब ट्विटर ऑफिस कैसा हुआ करता था और मस्क के टेकओवर के बाद ट्विटर ऑफिस कैसा हो गया है. दोनों तस्वीरों में फर्क ये है कि दूसरी तस्वीर में महिलाएं काफी कम नजर आ रही हैं. उस तस्वीर में एलन मस्क मौजूद दिख रहे हैं.

मस्क के साथ वाली तस्वीर में बस 2 महिलाएं

पहली तस्वीर, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह तब का माहौल था जब ट्विटर एलन मस्क का नहीं हुआ करता था. पहली तस्वीर में ऑफिस का माहौल अलग दिख रहा है. इसमें महिला कर्मचारियों की ठीक ठाक भागीदारी देखने को मिल रही है. वहीं मस्क के साथ वाली तस्वीर में केवल 2 महिलाओं के साथ पुरुषों का एक समूह देखा जा सकता है. ख़ास बात यह है कि दूसरी तस्वीर मस्क ने ही साझा की थी. उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए उस तस्वीर में लिखा था कि बस ट्विटर मुख्यालय कोड की समीक्षा कर छोड़ रहा हूं. यह तस्वीर शनिवार की है जब कंपनी के सभी कोडर्स को बुलाया गया था.

ट्विटर हेडक्वार्टर से “महिलाएं लापता”

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ट्विटर मुख्यालय पर ‘लापता महिलाओं के मामले’ पर ध्यान दिया. कई लोगों ने सवाल किया कि तस्वीरों ने ट्विटर वर्कफोर्स के बीच लैंगिक समानता की कमी को क्यों दर्शाया? कई लोगों ने इस सीन की तुलना पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कैबिनेट से भी की, जिसमें केवल कुछ ही महिलाएं थीं.