जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज समीपवर्ती जनपद के बिलारमऊ गांव निवासी एक युवक की आजमगढ़ मार्ग स्थित मलमलवा पुलिया के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजमगढ़ जनपद के अम्बारी चौकी क्षेत्र के बिलारमऊ गांव निवासी 25 वर्षीय मोहित विश्वकर्मा पुत्र स्व.धन्नू विश्वकर्मा बुधवार की रात शाहगंज से बाइक से घर जा रहा था कि मलमलवा पुलिया के समीप सड़क के किनारे मिट्टी गिरा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने कोहराम मचा हुआ है।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत



