Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला

  • मृत युवक के नाक से निकल रहा था खून

जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के नंदलाल का पूरा मोहल्ले के निकट एक मृत युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। गुरुवार सुबह दस बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की रोडवेज बस स्टैण्ड के निकट किसी युवक का शव फेंका गया है। मृत युवक का शव के नाक से खून बह रहा था। शव को देखने से ऐसा लग रहा था कि युवक की मौत किसी अन्य जगह हुई हो और उसके शव को लाकर यहां लिटा दिया गया। शव के ऊपर कम्बल ओढ़ा दिया गया था। जिससे यह लगे कि युवक की मौत ठंड से हुई हो गई है। युवक की उम्र लगभग 38 वर्ष लग रही है। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज मुन्नीलाल कनौजिया घंटो मशक्कत के बाद युवक की पहचान पिंटू हलवाई के रूप में हुई। उसके आधार कार्ड के अनुसार उसका पता कृपाशंकर नगर था। किंतु वहा के लोगो के अनुसार किसी सभासद ने उसका आधार कार्ड बनवा दिया था। कस्बा इंचार्ज ने मृत युवक को गौसपुर, खुटहन थाना का निवासी बताया। उन्होंने बताया मृत युवक के पिता अपनी जमीन बेचकर गांव बहुत पहले छोड़ कर कही चले गए। उसके चाचा को उसकी फोटो दिखाकर शिनाख्त करवाई गई है। ग्राम प्रधान को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।