― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरमालगाड़ी ट्रेन से युवती की कटकर मौत

मालगाड़ी ट्रेन से युवती की कटकर मौत

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। बादशाहपुर स्टेशन के पूर्वी छोर पर मेन लाइन रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को साढ़े 10बजे मालगाड़ी से कटकर अज्ञात युवती की मौत युवती की उम्र लगभग 20वर्ष बतायी जा रही है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ जंघई रेल प्रखंड पर स्थित बादशाहपुर     स्टेशन पर मेन लाइन रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी ट्रेन से कटकर 20वर्षीय युवती की मौत हो गयी। युवती का शरीर दो हिस्सों में जा गिरा प्लेटफार्म पर उपस्थित यात्रिओ ने बताया युवती ने मालगाड़ी ट्रेन आते देख तत्काल रेलवे ट्रैक पर लेट गयी और मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी जंघई को दिया। जीआर पी जंघई मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक युवती की शिनाख्त नही हो सकी।

Share Now...