जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय थाना क्षेत्र के पचवर अंडर पास के ऊपर से गुजर रही रेलवे लाइन पर सोमवार की शाम लगभग 6 बजे जौनपुर से ऑडीआर की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन के काटकर युवक की मौत हो गई। गौरतलब हो कि हिमांशु पुत्र महेंद्र 19 वर्ष निवासी खेपतपुर पचवर अंडर पास के ऊपर से गुजर रही ट्रेन के कटकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। घटना की जानकारी जब परिवार को हुई तो परिवार में मातम का माहौल छा गया। खबर लिखे जाने तक घटना की जानकारी का पता नहीं चल सका था।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


