Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

  • मेहरावां रेलवे स्टेशन के दक्षिणी आउटर सिंगनल खम्भौरा गांव के पास का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी दिनेश उम्र 30 वर्ष घर से लघुशंका करने गया था। अचानक ट्रेन से कटने की सूचना पर परिजन का हाल बेहाल हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर गहनता से जांच में जुटी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज रेल प्रखंड के पास राजेपुर गांव में एक दलित परिवार के चार पुत्रों में दस वर्षों में तीन बेटों की ट्रेन से कटकर मौत हो जाने से परिवार में गमों का पहाड़ टूट गया है।

वहीं समूचे गांव को स्तब्ध कर दिया है कि उक्त गांव निवासी दलित परिवार के शंकर उर्फ बैजू राम का तीसरा बेटा दिनेश राम 35वर्ष भी मंगलवार की रात में गायब हो गया और उसके ट्रेन से कटकर मौत की खबर बुधवार को सुबह गांव वालों ने दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इसके पूर्व शंकर के सबसे बड़े बेटे मोहन की मौत दस वर्षों पूर्व में ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है। जबकि दूसरे बेटे करिया की मौत पांच साल पहले ट्रेन से कटकर हों चुकी है अब तीसरे बेटे दिनेश की मौत मेहरावां रेलवे स्टेशन के दक्षिणी आउटर सिंगनल खम्भौरा गांव के पास मंगलवार की रात में किसी ट्रेन से कटकर मौत हो गई बुधवार को सुबह गांव वालों ने शव की खबर दी। चौथा बेटा गुड्डू वाराणसी में शिक्षक हैं। सबसे ज्यादा हैरानी की बात है कि तीनों भाईयों ने दस वर्षों में एक ही स्थान पर ही ट्रेन से कटकर आत्महत्या की हैं। शंकर और उसके परिवार में गमों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। वहीं गांव के लोग स्तब्ध है। इसे ईश्वर का कोप कहें या पूर्व की करनी। पूर्व में ट्रेन से कटकर जान देने वाले मोहन और करिया अविवाहित रहे। लेकिन दिनेश कुमार की पत्नी और दो संतानें हैं बूढ़े मां बाप भाई गूड्डू की रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे छोटे बच्चों को देखकर लोग स्तब्ध और द्रवित हैं। जों भी हैं लोग इसे भगवान का कोप बता रहे हैं। जीआरपी पुलिस निरक्षक का कहना है कि सुबह सूचना मिलते ही दो पुलिस मौके भेज दिए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और जांच पड़ताल में जुट गई।