जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज रोड स्थित भलुवाही सरकारी खाद्य विपरण केंद्र के समीप रविवार की रात्रि ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बिठुआ कलां ग्राम पंचायत निवासी गंभीर रूप से घायल सुनील कश्यप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए हादसा करने वाली उक्त ट्रक को भी कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत



