Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार  एक की मौत, एक...

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार  एक की मौत, एक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरकोनी बाकराबाद विद्यालय के सामने ट्रक की चपेट में आकर एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। उसके साथ बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार जलालपुर क्षेत्र के इस्मैला गाँव के रामलाल नागर की पुत्री की मंगलवार को शादी थी। बारात केराकत के मुफ्तीगंज से आई थी। बारात में शामिल होने रामलाल नागर के रिश्तेदार सूरज निषाद पुत्र गोविंद निषाद निवासी बाहुद्दीनपुर जनपद सुल्तानपुर, मोनु निषाद पुत्र बृजेश निषाद निवासी मदनपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर आये थे। शादी बीतने के बाद बुधवार को दोनों युवक घर वापस जा रहे थे। उक्त विद्यालय के सामने वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही ट्रक से ओवरटेक करने की चपेट में आ गए। जिसमे सूरज निषाद की मौके पर मौत हो गयी। मोनु निषाद गम्भीररूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश यादव ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजवाया तथा ट्रक को रास्ते से हटवा कर अवागमन सुचारू रूप से शुरू कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के रिश्तेदार को घटना की जानकारी दिया।