जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौजमुरादपुर निवासी एक नाबालिग लड़की ने मां की डांट से नाराज होकर किटनाशक खा लिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के हौजमुरादपुर निवासी राधा उम्र 19वर्ष पुत्री शिवपूजन को शुक्रवार की सुबह उसकी माँ जहिन्दा ने किसी बात को लेकर डांट दिया, तो वह नाराज होकर किटनाशक खा ली। परिजन आनन-फानन में राधा को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल लाये जहां उसका इलाज चल रहा है। अब राधा खतरे से बाहर है।
― Advertisement ―
मां के डांट से नाराज बेटी ने खाया किटनाशक

Previous article
Next article

